MP CPCT Certificate Exam : जैसे कि आप सभी को पता होगा। आज के क्षेत्र में कंप्यूटर की ज्यादा मांग है। आजकल की बात की जाए तो कंप्यूटर के बिना कुछ होता ही नहीं है। सरकारी कार्य हो या प्राइवेट कार्य किसी भी प्रकार का कार्य हो तो उसमें कंप्यूटर का बहुत बड़ा महत्व होता है। हर एक प्रदेश की सरकार के लिए जरूरी हो गया है। आवेदकों का चयन करें। जिन को कंप्यूटर के क्षेत्र में पता हो। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश की सरकार ने MP CPCT Exam की शुरूआत की हैं।
तो आइए जानते हैं, बिना देरी किए। इसके लिए योग्यता क्या होनी चाहिए, सिलेबस क्या है, एमपी में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाली उम्मीदवारों के लिए क्यों खास है। तो आइए जानते हैं इस पोस्ट में boardexamnews.com के माध्यम से पूरी जानकारी डिटेल से तो इस पोस्ट को जरुर पढ़े ताकि आपको पूरी जानकारी मिल सकें।
CPCT का फुल फॉर्म in Hindi?
तो आइए जानते हैं सीपीसीटी का फुल फॉर्म क्या है। CPCT का फुल फॉर्म Computer Proficiency Certificate Test होता है। जिसे शार्ट में CPCT कहते हैं। और हिन्दी भाषा में कंप्यूटर प्रवीणता प्रमाण-पत्र परीक्षा कहते है। मध्य प्रदेश एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (MAP_lT) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में Hindi और English Typing के साथ साथ Computer का भी पेपर होता है।
MP CPCT Certificate Exam Highlights
पोस्ट का नाम | MP CPCT |
स्टेट | मध्य प्रदेश |
फीस | ₹600 रूपए |
योग्यता | 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण |
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | निर्दिष्ट नहीं है |
CPCT इसको वैधता | 7 वर्ष |
फायदा | नीचे बताए गए हैं। |
website | boardexamnews.com |
CPCT Exam MP का मुख्य उदेश्य क्या है ?
एमपी सीपीसीटी एग्जाम का मुख्य उद्देश्य यह है। मध्य प्रदेश सरकार ने खराब परिस्थितियों को देखते हुए इस योजना की शुरुआत की है। ताकि जो अभ्यार्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। उन्हें किसी भी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। कुछ समय पहले DPIP द्वारा आयोजित की जानें वाली Hindi और English typing की परीक्षा का ही विकसित रूप मान सकते है। DPIP द्वारा सभी उमीदवारो को Typewriter पर परीक्षा देने के बाद Certificates प्राप्त होता था।
आपको मालूम ही होगा समय के साथ साथ सब कुछ बदल जाता है जैसे-जैसे समय बदलता गया। वैसे ही समय के साथ साथ Typewriter का उपयोग भी ख़त्म होने लगा। ऐसी समस्याओं को देखते हुए मध्य प्रदेश की सरकार ने CPCT Exam का आयोजन किया है।
CPCT Exam Fees 2022
एमपी सीपीसीटी एग्जाम की फीस कुछ इस प्रकार रखी गई है जिसे आप देख सकते हैं।
- सामान्य / ओबीसी – 600/- रूपए
- अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति – 600/- रूपए
MP CPCT शैक्षिक योग्यता?
अगर आप जानना चाहते हैं एमपी सीपीसीटी शैक्षिक योग्यता क्या है तो उसकी जानकारी हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई है जिसे आप जान सकते हैं।
- उम्मीदवार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
MP CPCT आयु सीमा?
उम्मीदवार की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। लेकिन अधिकतम आयु सीमा की कोई जानकारी नहीं की गई है। बस इतना बताया गया है की उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
एमपी सीपीसीटी 2022 परीक्षा केंद्र?
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, सतना।
CPCT परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां?
तो दोस्तों आइए जानते हैं बिना देरी किए की एमपी सीपीसीटी स्कोर कार्ड की वैधता कितने साल की होती है इसकी वैधता हमने नीचे बताया है जिसे आप जरूर पढ़ें।
- हर 2 माह में CPCT परीक्षा आयोजित होती है।
- CPCT स्कोर कार्ड की वैधता 7 वर्ष के लिए होती है।
CPCT करने से फायदा क्या है?
अगर आप MP CPCT Exam पास कर लेते हैं। तो आपको मध्य प्रदेश राज्य की सभी परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है। आप कहीं पर भी मांगे गए कंप्यूटर प्रमाण पत्र के रूप में लगा सकते हैं।
डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो / शीघ्रलेखक, हिन्दी टाइपिस्ट, इंग्लिश टाइपिस्ट जैसे पदों के लिए आप आवेदन कर सकते हैं।
आप मुझे नहीं जानते तो मैं रिंकू राठौर तो दोस्तों मैं आशा करता हूं कि मेरे द्वारा बताई गई जानकारी आपके लिए हेल्पफुल है। तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करिएगा ताकि उन्हें भी पता चल सकें। MP Board Question Bank आ गए हैं और कैसे डाउनलोड करें।
यह भी पढ़ें –
- BSF क्या है। बीएसएफ चयन प्रक्रिया?
- RTO Officer कैसे बनें?
- बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology) क्या है इन हिंदी?
- Patwari कैसे बनें?
- Raw Agent कैसे बनें?
FAQ Questions?
CPCT में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
CPCT Exam में उत्तीर्ण होने के लिए आपको दोनों भागों में उत्तीर्ण होना पड़ेगा। फिर भी हम आपको बता दें CPCT Exam को पास करने के लिए अभ्यार्थियों को 50% होना चाहिए।