Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: यह योजना मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में 1 जनवरी 2017 से लागू की गई है। पात्र हितग्राही परिवार में प्रथम जीवित बच्चे के लिए गर्भवती महिलाओं एव धात्री माताए योजना की लाभार्थी होगी। गर्भवती महिलाओ के प्रथम बच्चे के प्रसव के पूर्व एव पश्चात् पर्याप्त आराम मिल सके। गर्भवती महिलाओ एव धात्री माताओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी व्यवहारों में सुधार लाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है? आइए जानते हैं सम्पूर्ण जानकारी।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लाभार्थी के लिए आवश्यक शर्ते
- गर्भवती महिला को आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीयन कराना अनिवार्य है।
- गर्भवती महिला के पास आधार कार्ड, एमसीपी कार्ड, बैंक पासबुक यह सभी दस्तावेज होना जरूरी है।
- गर्भवती महिलाओं को यह लाभ सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाएगा।
- गर्भवती महिला के बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक और डीबीटी एक्टिव होना अनिवार्य है।
- बच्चे के जन्म का पंजीकरण आंगनवाड़ी केंद्र में होना चाहिए।
- गर्भवती महिला को ₹5000 की राशि तीन किस्तों में दी जाएगी।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana संक्षिप्त विवरण
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ( PMMVY ) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana |
किस किस लाभ मिलेगा | सामान्य ,अन्य पिछड़ी जाति ,अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति इन सभी को |
लाभार्थी का प्रकार | गर्भवती महिला |
लाभ की श्रेणी | नगद या बैंक खाते में |
योजना का क्षेत्र | शहरी एवं ग्रामीण दोनों जगह |
समय सीमा | 9 माह |
योजना कब से प्रारंभ की गयी | 1 जनवरी 2017 से चल रही है। |
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन शुल्क।
ऐसी महिलाएं जो गर्भधारण करती हैं उनको सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र जाकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन के लिए बोलना है। और आपको इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है बिल्कुल फ्री में आपका आवेदन होगा।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana आवेदन प्रक्रिया
- गर्भवती होने के बाद जितनी जल्दी हो सके, आंगनबाड़ी केंद्र में अपना पंजीयन कराये।
- बैंक या डाकघर में अपना बचत खाता खोले एव उसे अपने आधार नम्बर से जोड़े/लिंक करे।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता अथवा ए. एन. एम्. द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओ की मांग करे।
- आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित होने वाले मंगल दिवस (गोद भराई ,अन्नप्राशन एव सुपोषण दिवस ) कार्यक्रमों में नियमित भागीदारी कर पोषण एव स्वास्थ्य संबंधी जानकारिया प्राप्त करें।
- यह सुनिश्चित करे की आपको दी गई सेवाओ एव सलाह को मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड (MCP card) में दर्ज किया गया है।
- राशि भुगतान की प्राक्रिया- पात्र हितग्राही को मजदूरी हानि की आंशिक क्षतिपूर्ति के रूप में मातृत्व लाभ की राशी का भुगतान DBT स्कीम के माध्यम से हितग्राही के आधार से जुड़े / लिंक बैंक या डाकघर खाते में सीधे जमा की जाएगी।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana योजना के लाभ
इस योजना से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म के दौरान फायदा होगा। योजना की लाभ राशि DBT के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भेज दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार निम्नलिखित किश्तों में राशि का भुगतान करेगी। Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana का लाभ तीन किस्तों में दिया जाएगा। Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2023
पहली किस्त: 1000 रुपए गर्भावस्था के पंजीकरण के समय डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में दिया जाएगा।
दूसरी किस्त: 2000 रुपए, यदि लाभार्थी छह महीने की गर्भावस्था के बाद कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच कर लेते हैं। जांच कराने के बाद आपके बैंक खाते में दूसरी किस्त आ जाएगी।
तीसरी किस्त: 2000 रुपए, जब बच्चे का जन्म पंजीकृत हो जाता है। और बच्चे को BCG, OPV, DPT और हेपेटाइटिस-B सहित पहले टीके का चक्र शुरू होता है। उसके बाद तीसरी किस्त भी गर्भवती महिला के बैंक खाते में डीवीटी के माध्यम से भेज दी जाती है।
प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana (PMMVY) का उद्देश्य
काम करने वाली महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई करने के लिए मुआवजा देना और उनके उचित आराम और पोषण को सुनिश्चित करना। गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार और नकदी प्रोत्साहन के माध्यम से अधीन-पोषण के प्रभाव को कम करना।
Ladli Laxmi Yojana Kya Hai | मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटियों को 1,43000 रूपए का लाभ मिलेगा
Ladli Laxmi Yojana Ka Form Kaise Bhare : बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्चा उठाएगी सरकार, लाभ, विशेषताएं, आवेदन फार्म सभी जानकारियां यहां देखें
Ladli Laxmi Yojna Registration 2023 : बेटियों को सरकार दे रही है 1 लाख 40 हजार रुपए, अभी करें आवेदन
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate Calculator (SSY) सुकन्या योजना में 15 वर्ष तक ₹ 1000 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा?
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana आशा करते हैं आपको प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी मिल चुकी है अब आप हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से अवश्य जुड़े। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके।
PMMVY Form Download
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Follow Google News | Click Here |
HOME PAGE | Click Here |