Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana पर अपडेट, शेष महिलाओं का होगा पंजीयन, अब 21 से 23 वर्ष आयु वाले भी पात्र, हर गाँव में गठित होंगीं लाड़ली बहना सेनाएँ

Ladli Behna Yojana मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का नया अपडेट आया है जो महिलाएं पहले चरण में आवेदन नहीं कर पाई थी वह महिलाएं अब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन कर सकती हैं क्योंकि मुख्यमंत्री जी ने इसकी सूचना दे दी गई है।

Join WhatsApp

लाड़ली बहना सेना का गठन नया अपडेट

प्रदेश के हर गाँव में महिलाओं को लाड़ली बहना सेना में संगठित किया जायेगा। छोटे गाँव की लाड़ली बहना सेना में 11 महिला सदस्य और बड़े गाँव में 21 महिलाएँ शामिल की जायेंगीं। योजना में जो महिलाएँ पंजीयन नहीं करा पाई हैं, उनका पंजीयन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आवेदन फार्म

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ लाभार्थियों महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। योजना को लेकर एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आयु सीमा

इसके साथ ही अब न्यूनतम 21 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ा जायेगा। पहले इस योजना में 23 वर्ष न्यूनतम आयु थी। Ladli Behna Yojana New Age Limit 21-23 year

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है?

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम केवल लाड़ली बहना योजना Ladli Behna Yojana तक ही सीमित नहीं रहेंगे, आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं की आमदनी 10 हजार रूपए प्रतिमाह करना हमारा संकल्प है। लाड़ली बहना योजना महिलाओं की जिंदगी बदलने के मंत्र की तरह है। प्रदेश की लगभग सवा करोड़ महिलाओं को 15 हजार करोड़ रूपए सरकार हर माह दे रही है। लाड़ली बहना योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़ कर 3 हजार रूपए तक की जायेगी।

ग्वालियर जिले की जनपद पंचायत घाटीगाँव की खबर

इस दौरान सीएम ने ग्वालियर जिले की जनपद पंचायत घाटीगाँव के ग्राम रेहट से आईं महिलाओं को “लाड़ली बहना सेना” के कार्यालय भवन की चाबी एवं भवन आवंटन पत्र सौंपा और कहा कि इस कार्यालय भवन में बैठकर गाँव की महिलायें अपनी तरक्की की नई इबारत लिख सकेंगीं। उन्होंने सेना को कार्यालय भवन उपलब्ध कराने के लिये जिला प्रशासन की प्रशंसा की। लाड़ली बहना सेना को कार्यालय की चाबी सौंपी और विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना Ladli Behna Yojana योजना मन की बात

मध्य प्रदेश महिला बाल विकास विभाग ने लाड़ली बहनों को मन की बात को साझा के लिए एक प्रतियोगित का आयोजन किया है, इसमें बहनों को अपने खातों में आए एक हजार रूपये का उपयोग कैसे कर रही है,आदि की जानकारी देनी होगी। यदि उनके मन की बात, समाज मे महिला सशक्तिकरण और पोषण को बेहतर करने की दिशा में प्रेरणादायक होगी और उसका प्रस्तुतीकरण भी प्रभावी होगा, तो उसे सम्मानित किया जायेगा। इसमें प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को 5000 रूपये प्रति से पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार राशि विजेता लाड़ली बहनों के डीबीटी सक्रिय खाते में ही भेजी जाएगी। www.mp.mygov.in पर पोर्टल में प्रविष्टियॉं भेजने की अंतिम तिथि 5 जुलाई है।

Ladli Behna Yojana प्रतियोगिता नियम-शर्ते

  • प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये प्रतिभागी बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक लिखना अनिवार्य होगा।
  • पंजीयन क्रमांक के बिना प्रविष्टि को रद्द माना जाएगा।
  • प्रतिभागी बहनों को अपने खाते में यह पैसा पाकर आपको कैसा लगा, आप इन पैसों का क्या कर रही है।
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक मिशाल बनकर उभरेगी।
  • लाड़ली बहना योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में कैसे उपयोगी रहेगी, इन तीन बिन्दुओं पर अपनी मन की बात लिखना अनिवार्य होगा।
  • प्रतिभागी को प्रविष्टि के साथ अपना पूरा नाम, गाँव/शहर का पिनकोड, लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक और अपना मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से लिखना होगा।
  • एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक ही प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी।
  • प्रविष्टियों का चयन और अंतिम निर्णय विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाएगा।
  • इस संबंध में कोई भी पत्राचार नहीं किया जाएगा।
  • प्रविष्टियाँ विषय से संबंधित होना चाहिए, किसी भी तरह की अनुचित एवं आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग करने की स्थिति में प्रविष्टि रद्द कर दी जाएगी।

MP Free Laptop Yojana 2023 Free Laptop Yojana Online Registration

Ladli Bahna Yojana Form Apply Best Way: लाड़ली बहना योजना के तहत 3 हजार रुपये महीने ​देंगे शिवराज भैया

Nari Samman Yojna Form PDF 2023: नारी सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऐसे Best PDF डाउनलोड करें

Ladli Bahna Yojna Final List लाडली बहना योजना के पात्र महिलाओं की लिस्ट जारी, जल्दी देखें अपना नाम

लाडली बहना योजना के साथ-साथ नारी सम्मान योजना का भी लाभ लें और 1000+1500 रूपये महीने

लाडली बहना योजना के 1,000 रूपये आने शुरू हुए ऐसे चेक करें, आपके आए या नहीं

Ladli Behna Yojana

Join WhatsApp GroupClick Here
Join TelegramClick Here
Follow Google NewsClick Here
HOME PAGEClick Here
Ladli Behna Yojana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *