उत्तर – पुष्प (Flower) पौधे का वह भाग जिसमें उसके जननांग स्थित होते है। पुष्प कहलाता हैं।
पुष्प की संरचना – पुष्प की संरचना का अध्ययन करने पर इसमें निम्नलिखित भाग दिखाई देते हैं।
1. पुष्पव्रंत (Pedicel) – पुष्प का वह भाग जो तने से जुड़ा रहता है पुष्पव्रंत कहलाता है।
2.पुष्पासन (Thallamus) – पुष्प का वह भाग जहां से उसके सभी भाग विकसित होते हैं पुष्पासन कहलाता है।
3.बाह्यय दल पुंज (Calax) – पुष्प के नीचे हरे रंग की पत्ती के समान संरचना पाई जाती है। जिसे बाह्यय दलपुंज कहते हैं इसकी एकल इकाई बाह्यय दल होती हैं। इनकी संख्या 3,4,5 हो सकती हैं।
4. दल पुंज (Corolla) – पुष्प का रंगीन भाग दलपुंज कहलाता हैं। इसकी एकल इकाई दल (Sapale) होती है।
5. पुमंग (Androecium) – पुष्प का नर जननांग पुमंग कहलाता है। इसकी एकल इकाई पुंकेसर होती हैं। जो तीन भाव से मिलकर बना होता है। जिन्हें ऐंथर कनेक्टिव व फिलामेंट कहते हैं।
6. जायांग (Gynoecium) – पुष्प का मादा जननांग जायांग कहलाता हैं। जो तीन भागों से मिलकर बना होता है जिन्हें वर्तिकाग्र, वर्तिका व अण्डाशय कहते हैं। अंडाशय के अंदर एक गोलाकार संरचना पाई जाती है जैसे बीजांड कहते हैं। बीजांड से बीज का तथा अंडाशय से फल का निर्माण होता है।

Pingback: परखनली शिशु किसे कहते हैं? (Test Tube Baby)