Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

TET Kaise kare योग्यता क्वालिफिकेशन | TET की तैयारी कैसे करें?

TET Kaise kare : TET एक ऐसी परीक्षा पात्रता है जिसे आप उत्तीर्ण कर लेते हैं तो आप सरकारी शिक्षक बनने के इच्छुक हो जाते हैं। यानि कि अगर आपने टीईट परीक्षा उत्तीर्ण की है। तो आप सरकारी शिक्षक की नौकरी देख सकते हैं। इस परीक्षा को पास करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए और क्या क्वालिफिकेशन होनी चाहिए इससे संबंधित जानकारी इस पोस्ट में boardexamnews.com के माध्यम से बताने वाले हैं।

बहुत से ऐसे व्यक्ति हैं जो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं लेकिन सरकारी नौकरी पाना इतना आसान नहीं है। क्योंकि आज की जनरेशन में कंपटीशन बढ़ता जा रहा है। इसलिए आज इस पोस्ट में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। की TET का एग्जाम देकर आप सरकारी शिक्षक बन सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिए योग्यता क्या होनी चाहिए pattern syllabus आदि से संबंधित जानकारी विस्तार से जानेंगे।

TET का Full Form in Hindi

TET का फुल फॉर्म (Teacher Eligibility Test) होता हैं। जिसे शार्ट में टीईटी कहते हैं। जिसे हिंदी में “शिक्षक पात्रता परीक्षा” कहते हैं।

TET क्या है? और TET Kaise kare

TET (Teacher Eligibility Test) जिसे हिंदी में शिक्षक पात्रता परीक्षा कहते हैं। यह एक ऐसी परीक्षा है जो सरकारी शिक्षक बनने के लिए इस परीक्षा को पास करना होता है। अगर आपने टीईटी परीक्षा को पास कर लिया है तो आप सरकारी शिक्षक की नौकरी को देख सकते हैं। इस परीक्षा को हर साल आयोजित किया जाता है। ताकि अभ्यार्थी इस परीक्षा का अध्ययन कर सकें और सरकारी शिक्षक की नौकरी देख सकें।

TET की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आप सरकारी स्कूल में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8वीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए सरकारी शिक्षक बन जाते हैं।

सरकार ने शिक्षकों की रिक्तियों को भरने के लिए TET परीक्षा का आयोजन किया है। जो कि राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा आयोजित किया जाता है। इसके अलावा CTET की परीक्षा केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की जाती है।

TET के लिए शैक्षिक (Qualification) योग्यता?

टीईटी के लिए क्या शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए तब आप सरकारी शिक्षक बन सकते हैं तो उसके लिए जानते हैं क्या शैक्षिक योग्यता होना चाहिए।

प्रथम स्तर के शिक्षकों के लिए :-

  • कक्षा 12वीं में 45% अंक से पास होना अनिवार्य है।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन को 50% अंको से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • प्राथमिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा हो या फिर 4 साल का आरंभिक शिक्षा में ग्रेजुएशन।

उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए :-

  • कक्षा 12वीं में 50% अंक से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन दो साल का D.Ed कोर्स कम से कम 50% अंक से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • 12वीं 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना और चार साल का B.Ed कोर्स पूरा हो या B.Ed के अंतिम साल में शामिल हो।

TET के लिए आयु सीमा?

अगर आप का भी सपना है सरकारी शिक्षक बनने का तो आपके सपने को साकार करने का आपके पास मौका है। अपने सपने को साकार करने के लिए TET परीक्षा को देकर सरकारी शिक्षक बन सकते है। उसके लिए आयु सीमा क्या है। तो आइए जानते हैं।

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट के साथ उनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 38 वर्ष हो जाती है।
  • अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट के साथ उनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष हो जाती है।
  • शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष की छूट के साथ उनकी आयु सीमा 18 से 45 वर्ष हो जाती है।

TET सर्टिफिकेट की वैधता कितनी होती है?

टीईटी सर्टिफिकेट की वैधता पहले तो 7 वर्ष की होती थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर जीवन भर कर दिया है।

TET को कौन कौन दे सकता है?

जो अभ्यार्थी इस परीक्षा को देना चाहता है। तो वह 12वीं में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। तो वह अभ्यार्थी टीईटी पेपर 1 को दे सकता है।

अगर जिस विद्यार्थी के पास ग्रेजुएशन है। तो वह है पेपर -1 और पेपर -2 दोनों को ही दे सकता है।

टीईटी पेपर -1 के लिए कक्षा 1 से 5 तक की स्टूडेंट को पढ़ा सकते हैं।

टीईटी पेपर -2 के लिए कक्षा 6 से 8 तक की स्टूडेंट को पढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

TET पास करने के बाद क्या होता है?

अगर आप टीईटी की परीक्षा दे देते हैं और उसमें पास हो जाते है। तो TET सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया जाता है। जिससे आप सरकारी शिक्षक के रूप में आवेदन कर सकते हैं। प्राइवेट स्कूलों में आसानी से पढ़ा सकते हैं। टीईटी सर्टिफिकेट की वैधता पहले तो 7 वर्ष की होती थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर जीवन भर कर दिया है।

TET Exam के लिए आवेदन कैसे करें?

TET Exam के लिए आवेदन ऐसे करें।

  • TET Exam के लिए आवेदन टेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यह ऑफिशियल peb.mp.gov.in वेबसाइट है।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • आब रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें। और उसने मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करें।
  • अब इसमें ओरिजिनल डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अब इसमें मांगा गया आवेदन शुल्क उसका भुगतान करें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं जिससे आपको आगे जाकर कभी भी जरूरत पड़ सकती है।

TET Exam कितनी बार दे सकते हैं?

हम आपको बता दें कि शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET की परीक्षा मन चाहे उतनी बार दे सकते हैं। क्योंकि उसके लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। आवेदक जितनी बार चाहे TET Exam दे सकते हैं।

TET कितने साल का कोर्स होता है?

TET का कोर्स 2 वर्ष का होता है। जिससे आवेदक का आसानी से कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *